मथुरा ( Mathura) में भाद्र पक्ष की अष्टमी की अर्धरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हो गया है। जन्माष्टमी पर मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मस्थान में भगवान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस क्षण को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मथुरा पहुंचे हैं। जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। देश और दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर कान्हा के दर्शन किए। रात में जैसे ही घंटे-घड़ियाल की करतल ध्वनि के बीच कान्हा का जन्म हुआ तो पूरा ब्रज मंडल ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा।
मथुरा ( Mathura) में नटवर नागर के जन्मोत्सव के लाखों श्रद्धालु साक्षी बने। अजन्मे के जन्म पर मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद हुआ, तो मानो ब्रज की लता-पता भी झूम उठीं। देवकीनंदन के जन्मोत्सव पर मानो ब्रज का कण-कण धन्य हो गया। गोकुल सहित पूरे ब्रज के मंदिरों में प्रगट भये गोपाला… और बधाई गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया।
मथुरा ( Mathura) में श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर माहौल कुछ इस प्रकार था कि घड़ी की सुई ने 11 बजने का इशारा किया तो श्री गणेश, नवगृह स्थापना के साथ पूजन शुरू हुआ। 11.55 बजे तक कमल पुष्प एवं तुलसीदल से व सहस्त्रार्चन हुआ। अब 12 बजने में में बस पांच मिनट बाकी थे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की इस अद्भुत घड़ी पर भक्तों में उल्लास छा गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ढोल-नगाड़े और घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। झांझ-मजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि के बीच कान्हा के बधाई गीत गुंजायमान हो उठे। दर्शन का दौर 1:30 बजे तक चलता रहा।
इससे पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ( Janmashtami) की शाम को कान्हा के स्वागत में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव समिति द्वारा मथुरा ( Mathura) में नगर में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों के दर्शन कर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। इसका जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।मथुरा ( Mathura) के यमुना घाटों पर श्री कृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव के अवसर पर 5251 दीप जलाए गए। यमुना के घाटों का नजारा दीवाली सा नजर आने लगा।
VIDEO | Janmashtami 2024: Visuals from Mathura’s Shri Krishna Janmabhoomi temple.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/jp9sVuBE4T
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?