उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में आम के पेड़ पर लटकता दो युवतियों का शव मिला है। दोनों सहलियां जन्माष्टमी पर सोमवार को मंदिर गई थीं।जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में आम के बाग में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। सुबह बाग पर पहुंचे ग्रामीण ने शव लटकते देखे, तो अन्य लोगों को सूचना दी।
फर्रुखाबाद (Farrukhabad) के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आज कायमगंज के भगौतीपुर गांव से सूचना मिली कि दो लड़कियां (18 और 15 साल की) पेड़ पर लटकी हुई पाई गईं। पुलिस वहां पहुंची। पता चला कि दोनों सहेलियां थीं। दोनों ने एक ही दुपट्टे में फांसी लगाई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि लड़कियों ने खुद ही फांसी लगाई है। लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। हमने मौके से एक फोन और सिम बरामद किया है। परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, जांच की जा रही है कि आखिर यह घटना क्यों हुई।
मृतकों में से एक लड़की के पिता ने बताया कि वे रात 9:30 बजे तक मेरे साथ मंदिर में थीं। हम सब वापस आ गए लेकिन वे फिर बाहर चली गई, मैं सो गया। आधी रात को जब मैं उठा तो वे मुझे नहीं मिली। सुबह देखा तो वे दोनों एक ही दुपट्टे में लटकी हुई थीं। मुझे लगता है कि किसी ने दोनों लड़कियों की हत्या करने के बाद उन्हें लटकाया है। मुझे नहीं पता कि पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को लगा कि वह अपनी बुआ के घर रुक गई हैं। लेकिन सुबह पता चला वहां नहीं है। खोजबीन के बाद दोनों का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनो ने दोनों बेटियों की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद (Farrukhabad) पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शाम को कानपुर आईजी योगेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से मामले के बारे में पूरी जानकारी ली और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
#WATCH | Uttar Pradesh | Farrukhabad SP Alok Priyadarshi says, “Today, we got the information from Bhagautipur village of Kaimganj that two girls (aged 18 and 15) were found hanging on a tree. Police reached there. It was found that both were close friends. Both were hanged in a… pic.twitter.com/CPPO1x3cXH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 27, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?