भाजपा की सांसद और मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) को लेकर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ( Simranjit Singh Mann )ने एक बेहद विवादास्पद बयान दिया है। किसान आंदोलन के संदर्भ में कंगना रनौत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता लेकिन कंगना रनौत को रेप का बहुत अनुभव है और आप उनसे पूछ सकते हैं कि रेप कैसे होता है ताकि लोगों को समझाया जा सके कि रेप कैसे होता है। इस बयान को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस जारी किया है।
पंजाब के संगरूर से पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान ( Simranjit Singh Mann )के द्वारा कंगना रनौत पर की गई टिप्पणी के मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सिमरनजीत सिंह मान को नोटिस जारी किया है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग के द्वारा ये नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सिमरनजीत सिंह मान के कंगना रनौत को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर 5 दिन के अंदर माफी मांगने और हरियाणा राज्य महिला आयोग के सामने अपनी सफाई देने को कहा गया है।
पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान के बयान पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी रिएक्शन दिया है। कंगना ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह देश कभी भी बलात्कार को तुच्छ समझना बंद नहीं करेगा। आज वरिष्ठ राजनेता ने बलात्कार की तुलना साइकिल चलाने से की है। कंगना ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि बलात्कार और मनोरंजन के लिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा, इस पितृसत्तात्मक राष्ट्र के मानस में इतनी गहरी जड़ें जमा चुकी है कि इसका इस्तेमाल लापरवाही से चिढ़ाने या चिढ़ाने के लिए किया जाता है। कंगना ने कहा कि किसी महिला का मज़ाक उड़ाओ, भले ही वह एक हाई प्रोफाइल फिल्म निर्माता या राजनीतिज्ञ है।
#WATCH | Karnal, Haryana: On BJP MP and actor Kangana Ranaut's remark on farmers' protest, Shiromani Akali Dal (Amritsar) chief Simranjit Singh Mann says, "I don't want to say this but (Kangana) Ranaut has a lot of experience of rape and you can ask her how rape happens so that… pic.twitter.com/TK0vFyHOq1
— ANI (@ANI) August 29, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?