झारखंड( Jharkhand ) में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren)को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री( चंपाई सोरेन (Champai Soren )ने उनका साथ छोड़ दिया है। वह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren )भाजपा में शामिल हो गए। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में हुए कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार (30 अगस्त) को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन के आने से भाजपा मजबूत होगी। टाइगर अभी जिंदा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है।
वहीं, चंपाई सोरेन (Champai Soren )ने कहा, ‘मैं दिल का साफ हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी। जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी उसके पीछे जासूस लगाया। उस दिन के बाद हमने फैसला लिया कि दल में जाएंगे, जनता की सेवा करेंगे।’
चंपाई ने बुधवार, 28 अगस्त को देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था, ‘हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’
चंपाई सोरेन (Champai Soren )के पार्टी छोड़ने के एक दिन के अंदर ही झारखंड कैबिनेट में दूसरे मंत्री को जगह मिल गई है। चंपाई सोरेन की जगह रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली है।
धुर्वा के शाखा मैदान पर शुक्रवार को मेले सा नजारा था। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के लिए अपने हजारों समर्थकों के साथ जीप पर सवार होकर सभा स्थल पहुंचे। कोल्हान क्षेत्र से उनके हजारों समर्थक पारंपरिक परिधान में ढोल नगाड़े के साथ नाच रहे थे।
भाजपा ने इस कार्यक्रम को मिलन सह अभिनंदन समारोह का नाम दिया था, लेकिन चंपई समर्थकों के उत्साह को देखते हुए यहा किसी सांस्कृतिक महोत्सव सा लग रहा था। वरिष्ठ राजनेता चंपई सोरेन भी इससे प्रभावित रहे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत संताली भाषा से की, बीच में हिंदी में आए फिर संताली में संबोधन जारी रखा।
चंपई सोरेन के साथ उनके बड़े बेटे बाबूलाल सोरेन भी मंच पर भाजपा का प्रतीक गले में डाले बैठे थे। शिबू सोरेन की बड़ी बहू और अब भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने भी अपना भाषण संताली में ही दिया। उन्होंने चंपई सोरेन को चाचा संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो के कई वरिष्ठ नेता अब वहां से निकलने वाले हैं।
मिलन समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या थी। इसलिए वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और हेमंत सरकार द्वारा उनके साथ की गई वादाखिलाफी की खूब बातें की। शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं से पूछा कि हेमंत सरकार ने जो चूल्हा खर्च देने का वादा किया था वह उन्हें मिला क्या।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?