महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde )ने रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर औरंगजेब तथा के कार्यों का अनुकरण करने तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने से शुरू हुआ विवाद हर बीतते दिन के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde )ने इस मामले में राजनीति करने के लिए विपक्ष पर हमला बोला है। एकनाथ शिंदे ने विपक्षी नेता और राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर औरंगजेब और अफजल खान का अनुसरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।
एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde )ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए 26 अगस्त को सिंधुदुर्ग के मालवन इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढहने पर राजनीति करने के लिए विपक्ष की भी आलोचना की। शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपमुख्यमंत्रियों देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार और उन्होंने खुद इस घटना को लेकर माफी मांग ली है, बावजूद इसके विपक्ष का राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आप नाम तो छत्रपति शिवाजी महाराज का लेते हैं, लेकिन काम औरंगजेबी और अफजल खानी हैं।”
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक मूर्ति को दो जेसीबी से उखाड़ दिया गया, लेकिन उसपर किसी का बयान नहीं आया।
एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) ने आगे उद्धव पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें उनकी जगह दो साल पहले ही दिखा दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता विपक्ष को सबक सिखाएगी। आगे बोलते हुए सीएम ने कहा कि महाविकास अघाड़ी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थी। उन्होंने नवनीत राणा की गिरफ्तारी और कंगना रनौत के मुंबई स्थित स्टूडियो में तोड़-फोड़ का उदाहरण भी दिय। शिंदे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष को अपनी हार साफ दिख रही है क्योंकि मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना शहरों के साथ-साथ गांवों में भी लाभार्थियों तक पहुंच गई है।
“Uddhav Thackeray takes name of Shivaji Maharaj but their work is like Aurangzeb and Afzal Khan”: CM Eknath Shinde
Read @ANI Story | https://t.co/PVTiG0QCiK#EknathShinde #UddhavThackeray #ShivajiMaharajStatueCollapse pic.twitter.com/HZvifWF7rX
— ANI Digital (@ani_digital) September 1, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?