लखनऊ ( Lucknow) के डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय(Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University) के गर्ल्स हॉस्टल में शनिवार रात संदिग्ध हालात में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा के आईपीएस पिता नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईआए) दिल्ली में आईजी हैं। रविवार सुबह पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए।
नोएडा निवासी आईपीएस संतोष रस्तोगी की 21 वर्षीय बेटी अनिका रस्तोगी लोहिया विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी(ऑनर्स) थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल के रूम नंबर 124 में रहती थी। उसकी एक रूममेट भी है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि शनिवार शाम को क्लाइंट काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रा शामिल हुई। फिर रात करीब 9:30 बजे छात्रा खाना खाने के बाद कमरे में गई थी। रूममेट बाहर गई थी। करीब सवा दस बजे जब रूममेट पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला।
अस्पताल के रिकॉर्ड में ब्रॉड डेड दर्ज है। मतलब अस्पताल पहुंचने से पहले ही अनिका की मौत हो चुकी थी। अंदेशा है कि उसकी सांसें हॉस्टल के कमरे में ही थम चुकी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पता नहीं चल सकी विसरा और हार्ट सुरक्षित किया गया है।
डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohiya National Law University)के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने भी कहा कि ऐसा लग रहा है कि अनिका की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। अनिका मेधावी छात्रा थी। उसे मैंने भी पढ़ाया था। वह हमेशा फ्रंट-रो की सीट पर बैठती थी। छात्रा का सिलेक्शन CLAT (Common Law Admission Test) के जरिए हुआ था।अनिका ने दिल्ली के DPS आरके पुरम से 12वीं पास की थी। लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में 5 ईयर LLB (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रही थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?