दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान ( Amanatullah Khan )को तलाशी अभियान के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।ईडी की तरफ से यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। इससे पहले सोमवार सुबह ईडी की टीम ओखला से विधायक खान के घर पर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ‘आप’ विधायक के आवास पर तैनात की गई थीं। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अमानतुल्लाह खान ने कहा था कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने आई है।
ईडी की टीम विधायक को अपने साथ लेकर आफिस पहुंची है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। ईडी कार्यालय के आस पास स्थित सभी मार्गों को बंद किया गया।
अमानतुल्लाह ( Amanatullah Khan )और ईडी की टीम के बीच दरवाजे पर ही बहस हुई। ईडी की टीम ने कहा कि आप बाहर आकर बात करिए। अमानतुल्लाह ने कहा कि मैंने आपसे 4 हफ्ते का समय मांगा था। मेरी सास का तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। आप मुझे फिर से गिरफ्तार करने आ गए।
ईडी के अधिकारी ने जवाब में कहा- आपने कैसे मान लिया कि हम आपको गिरफ्तार करने आए हैं। इस पर अमानतुल्लाह ने कहा कि आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं। आपको मेरे घर पर क्या सर्च करना है। मेरे घर पर खर्च तक के पैसे नहीं हैं।
बीते अप्रैल माह में प्रवर्तन निदेशालय ने वक्फ बोर्ड नियुक्ति मामले से जुड़े घोटाले के आरोप में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ( Amanatullah Khan )से 13 घंटे पूछताछ की थी। अमानतुल्लाह पर दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते 32 लोगों की अवैध रूप से नियुक्ति का आरोप है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियां अवैध रूप से किराये पर देने का भी आरोप है। उनके कुछ करीबियों के ठिकानों पर एजेंसी ने छापे भी मारे थे।
इससे पहले दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्ला खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दी थी। अभी आप विधायक जमानत पर हैं। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत