छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के बलौदाबाजार(Baloda Bazar) जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक साथ 7 लोगों की जान चली गई। सभी रविवार करीब शाम 5 बजे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे।वहीं, तीन लोग घायल हो गए।बताया जा रहा है कि सभी खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान बारिश होने लगी, जिसके कारण तालाब किनारे पेड़ के नीचे सभी खड़े हो गए थे।
जानकारी के मुताबिक, बलौदाबाजार(Baloda Bazar) जिले में मोहतरा गांव के कुछ लोग तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में 10 लोग आ गए, 3 लोगों का इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलौदाबाजार(Baloda Bazar) जिले को घटना पर दुख जताया है। वहीं मंत्री टंकराम वर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार से भी बातचीत की। टंकराम ने कहा कि, बहुत दुखद घटना है, हम पीड़ित परिवारों के साथ और हर संभव मदद करेंगे। मंत्री ने कलेक्टर दीपक सोनी को आपदा राहत राशि को जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।
अभनपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। भाई और बहन बिजली की चपेट में आ गए। तीजा पर्व के लिए आई बहन को भाई वापस घर छोड़ने जा रहा था। पानी गिरने के कारण दोनों रास्ते में रुके हुए थे।
उनके साथ में एक बच्ची भी थी। बच्ची की हालत सामान्य है। बहन राजिम के कोपरा की रहने वाली थी। वहीं भाई टिकरापारा रायपुर का रहने वाला था।यह घटना जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास हुई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?