Tuesday, June 23, 2026

Bihar, Crime, News

Bihar:पटना में चेन स्नैचिंग का विरोध करने पर भाजपा नेता मुन्ना शर्मा की गोली मारकर हत्या,कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

BJP leader Munna Sharma shot dead while resisting chain snatching in Bihar's Patna
 ( में अपराध रुक नहीं रहा है। सोमवार सुबह ( ) में अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा (Shyam Sundar Sharma, alias Munna Sharma )की हत्या कर दी। अपराधी बाइक से आए थे और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि रविवार को मुन्ना शर्मा के बेटे का छेका था। सोमवार की सुबह मुन्ना शर्मा अपने रिश्तेदारों को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक ऑटो पकड़ने पहुंचे थे। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

पटना (Patna )में चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा (Shyam Sundar Sharma, alias Munna Sharma )की हत्या कर दी। घटना आज सुबह 4 बजे की है। रविवार को श्याम सुंदर के बेटे का छेका था। वो अपने रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे। उन्हें ऑटो में बिठाकर लौट रहे थे, तभी 3 बदमाशों ने घेर लिया। घटना पटना सिटी की है, जहां मंगल तालाब के पास श्याम सुंदर घर आने के लिए ऑटो पकड़ने पहुंचे थे।

दोनों अपराधी चेन छीनने लगे। मुन्ना शर्मा(Munna Sharma ) ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। दूसरा चाकू से वार करता रहा।सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।

सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि मुन्ना शर्मा(Munna Sharma ) सड़क किनारे बैठे हुए हैं। थोड़ी देर में एक बाइक से 3 अपराधी आते हैं और चेक छीनने की कोशिश करने लगते हैं। श्याम सुंदर इसका विरोध करते हैं एक अपराधी उन्हें सिर में गोली मारता है। दूसरा चाकू से हमला करने लगता है। तीनों चेन लूटने के बाद एक ही बाइक से वहां से भाग निकलते हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग पहले तो चुपचाप सब देखते रहते हैं। गोली मारते ही वहां से भाग निकलते हैं।

Caught on cam: BJP leader Munna Sharma shot dead while resisting chain snatching in Bihar's Patna

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels