तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के एक नेता चंदन मुखोपाध्याय( Chandan Mukhopadhyay ) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की आलोचना की और उन्हें ‘देशद्रोही’ करार दिया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अन्य प्रदेशों के डॉक्टर ड्यूटी पर लौट आए, पश्चिम बंगाल में डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शीर्ष अदालत के अनुरोध को भी इन डॉक्टरों ने अनसुना कर दिया।
वीडियो क्लिप में टीएमसी नेता चंदन मुखोपाध्याय ( Chandan Mukhopadhyay ) को पार्टी के एक कार्यक्रम में यह बयान देते देखा गया। मुखोपाध्याय उत्तर 24 परगना के बदुरिया पंचायत के प्रमुख हैं।
वीडियो क्लिप में टीएमसी नेता चंदन मुखोपाध्याय ( Chandan Mukhopadhyay ) को कहते हुए देखा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद डॉक्टर अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं और लोगों की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। उन्होंने कहा किये आंदोलनकारी डॉक्टर देशद्रोही के अलावा और कुछ नहीं हैं। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को 10 सितंबर की शाम पांच बजे से अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 33वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी।
प्रदर्शनकारी पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्ष महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों की स्वास्थ्य भवन के बाहर अपनी हड़ताल जारी है। वे कोलकाता पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके पदों से हटाने की मांग कर रहे हैं।
#WATCH | West Bengal Medical Council organises rally over RG Kar Medical College and Hospital rape-murder case, in Kolkata. pic.twitter.com/yjCB5kfSVi
— ANI (@ANI) September 11, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?