आगरा ( Agra ) में कई घंटों से लगातार बारिश हो रही है,मौसम विभाग ने आगरा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए आज जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आगरा ( Agra ) के जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कल 12 सितंबर को मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए जनपद आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी जी ने 11-09-2024 से निरंतर हो रही वर्षा और दिनांक 12-09-2024 को मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार भारी वर्षा की सम्भावना के दृष्टिगत जनपद आगरा के सभी बोर्ड के विद्यालयों में कल 12.09.2024 दिन गुरुवार का अवकाश घोषित किया है।
आगरा ( Agra ) जिलाधिकारी ने अपने आदेश में समस्त सरकारी/गैरसरकारी/प्राइवेट मिशनरीज इत्यादि विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक में दिनांक 12-09-2024 का अवकाश घोषित किया जाता है।विद्यालयों द्वारा यथासम्भव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है।
11 सितंबर से 13 सितंबर तक आगरा में भारी बारिश के साथ ही वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका था।पूरे दिन बारिश का घेरा होने से जनजीवन काफी हद तक अव्यवस्थित रहा है। बाजारों में दुकानदार खाली बैठे रहे तो वहीं ऑफिस जाने वाले व्यक्ति भीगते हुए पहुंचे और वहां से भी भीगते हुए वापिस लौटे। बच्चों को स्कूल से पेरेंट्स बारिश के बीच ही घर वापस लेकर आए। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहा।
इधर बारिश के कारण तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?