उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) को इधर से उधर कर दिया है। 13 जिलो के डीएम बदले गए हैं।
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात आगरा सहित अमरोहा, हमीरपुर, जौनपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, फतेहपुर और शामली के जिलाधिकारियों के तबादले कर दिए। भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है। बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 29 आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) कीं तबादला सूची में बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता अमरोहा की डीएम, फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना हमीरपुर, दिनेश जौनपुर और जौनपुर के डीएम रविंद्र मंदर प्रयागराज के डीएम बनाए गए हैं।
आईएएस अधिकारियों ( IAS Officers ) कीं तबादला सूची में नवनीत चहल आजमगढ़ के डीएम बने हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का डीएम बनाया गया है। वहीं अरविन्द मलप्पा बंगारी को आगरा ( Agra ) का डीएम बनाया गया है और आगरा ( Agra ) के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को उत्तर प्रदेश का राहत आयुक्त बनाया गया है। यूपी में लगातार प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाएं हुई हैं। इस दौरान योगी सरकार राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस के कामकाज से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं थी। इसलिए बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के बीच उन्हें हटाकर आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को जिम्मेदारी दी है।
शुक्रवार देर रात जारी आईएएस अफसरों की तबादला सूची में लखनऊ के जिलाधकारी का नाम नहीं है। देर यह समाचार प्रसारित हो रहा था कि बुलंदशहर के डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह लखनऊ के डीएम होंगे, लेकिन अब यह स्पष्ट किया गया है कि सीपी सिंह बुलंदशहर के डीएम बने रहेंगे।




सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?