कोलकाता ( Kolkata ) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितता मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) के युवा विंग के नेता आशीष पांडे को गिरफ्तार किया है। आशीष पर अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष की मदद करने का आरोप है। आशीष तृणमूल कांग्रेस के युवा विंग का नेता है। बता दें कि 19 सितंबर को सीबीआई ने आशीष पांडे से पूछताछ की थी। उन पर जूनियर डॉक्टरों ने भी आरोप लगाए थे।
मामले की जांच के दौरान सीबीआई को आशीष पांडे के खिलाफ कुछ जानकारी मिली थी। बताया जाता है कि पांडे अस्पताल में हाउस स्टाफ भी हैं। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि पांडे का फोन नंबर कई लोगों की कॉल लिस्ट में मिला। उस दिन एक महिला मित्र के साथ साल्ट लेक में उन्होंने चेक-इन किया था, जिस दिन प्रशिक्षु डॉक्टर का शव मिला था। उन्होंने कहा, हम उस दिन की उनकी गतिविधियों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। सीबीआई ने पांडे के होटल बुकिंग और भुगतान के विवरण के लिए होटल के अधिकारियों को भी तलब किया है।
बता दें कि कोलकाता ( Kolkata ) में आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ 8-9 अगस्त की दरमियानी रात दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। 9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज में चौथी मंजिल पर बने सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पहले मामले की जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। मामले में सीबीआई आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और ताला थाना के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को गिरफ्तार कर चुकी है। जूनियर डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के साथ ही सीबीआई आरजी कर में वित्तीय अनियमितता की जांच भी कर रही है।
CBI arrests Ashish Pandey, understood to be TMC youth leader, in graft case against R G Kar college ex-principal Sandip Ghosh: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) October 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?