उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अमेठी ( Amethi ) में एक शिक्षक उसकी पत्नी व दो बच्चों की हत्या के आरोपी चंदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ शुक्रवार को शिक्षक के पिता रामगोपाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन जिलों की पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को भी हिरासत में लिया है।
रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव निवासी शिक्षक सुनील कुमार, उसकी पत्नी पूनम भारती, बेटी सृष्टि व लाडो की बृहस्पतिवार देर शाम शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे में किराए के मकान में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में शिक्षक के पिता रामगोपाल ने कल देर रात थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रायबरेली कोतवाली तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
वारदात से पहले चंदन वर्मा ने वॉट्सऐप के बायो में लिखा था- 5 लोग मरने वाले हैं। चंदन वर्मा ने गुरुवार शाम घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उसने टीचर को 3, पत्नी को 2 और बच्चियों को एक-एक गोली मारी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शादी से पहले ही चंदन वर्मा का टीचर की पत्नी से अफेयर चल रहा था। इसका टीचर को पता चला गया था। 18 अगस्त को यानी 47 दिन पहले टीचर की पत्नी पूनम भारती ने रायबरेली जिले की नगर कोतवाली में FIR कराई थी। इसमें चंदन से जान को खतरा बताया था। कहा- परिवार की हत्या होगी तो इसका जिम्मेदार चंदन वर्मा होगा।
गुरुवार को बुलेट से टीचर के घर पहुंचा। बच्चों को पैसे दिए। इसके बाद पति-पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने पति, पत्नी और बच्चों को गोली मार दी। वारदात के बाद बुलेट छोड़कर फरार हो गया।
अमेठी ( Amethi ) पुलिस ने आरोपी चंदन वर्मा की बहन, उसके जीजा, जीजा के भाई और मोबाइल शॉप ऑनर दीपक सोनी को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मोहंगनज थाना क्षेत्र के धर्मे गांव में चंदन वर्मा की बहन की ससुराल है। चंदन वर्मा ने मोबाइल शॉप के सामने ही अपनी बुलेट खड़ी की थी। कहा था, मंदिर दर्शन करने जा रहा है।
वारदात के बाद चुपके से चंदन बुलेट लेकर चला गया। उसे किसी ने नहीं देखा। वहीं, 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज होने के बाद 22 अगस्त को चंदन ने जहर खाया था। वह दो दिन अस्पताल में भी भर्ती था। चंदन की बहन के अनुसार उसकी भाई बात नहीं होती थी। वह बहुत गुस्से में रहता था। अमेठी ( Amethi ) पुलिस सभी से शिवरतनगंज थाने में पूछताछ कर रही है।
आरोपी चंदन वर्मा जिस मटिहा गांव में किराए के मकान में रहता था, वहां आसपास रहने वाले लोगों से भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे। पड़ोसियों ने बताया कि हम लोगों का चंदन से ज्यादा कोई मतलब नहीं रहता था। उसके घर पर किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हुआ करता था।
#amethipolice थानाक्षेत्र शिवरतनगंज अन्तर्गत अहोरवा भवानी से संबंधित घटना की अद्यतन स्थिति के संबंध में #SP_अमेठी द्वारा दी गयी बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/1mBotjgqIV
— AMETHI POLICE (@amethipolice) October 3, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?