उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को तीन आईएएस और नौ पीसीएस का तबादला कर दिया है। आईएएस बृजेश नारायण सिंह को सहकारी समितियों का प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक, राजेश प्रकाश को मत्स्य विभाग का प्रभारी महानिदेशक और अपर आयुक्त आगरा राजेश कुमार को वर्तमान पद के साथ डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलसचिव ( Registrar ) पद का प्रभार दिया गया है।
इसके अलावा पीसीएस पुष्पराज सिंह को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव ( Registrar ) प्रो राजेन्द्र सिंह विश्वविद्यालय, प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार, हरिओम शर्मा अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल को कुलसचिव दीनदयाल उपाध्याय विश्वविवद्यालय गोरखपुर, विजय कुमार सिंह अपर आयुक्त अलीगढ़ को कुलसचिव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रमोद कुमार को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव ( Registrar ) मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार, डॉ विश्राम को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव मां विन्धवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर का अतिरिक्त प्रभार, शशि भूषण को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव गुरू जम्भेश्रर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद का अतिरिक्त प्रभार, दुर्गेश मिश्रा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार, अंजू वर्मा को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर का अतिरिक्त प्रभार और निरंकार सिंह को वर्तमान पद के साथ कुलसचिव महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का अतिरक्ति प्रभार दिया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत