मालदीव ( Maldives )में रूपे कार्ड से भुगतान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इस तरह के पहले लेनदेन के गवाह बने। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले मालदीव में RuPay कार्ड लॉन्च किया गया। आने वाले समय में भारत और मालदीव यूपीआई के जरिए जुड़ जाएंगे।
इसके अलावा दोनों ने मालदीव में हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। भारत ने उसके सहयोग से निर्मित 700 से अधिक सामाजिक आवास इकाइयां भी मालदीव को सौंपीं। इसके साथ भारत और मालदीव के बीच कई अहम समझौते हुए। सभी फैसले, शिलान्यास और उद्घाटन पीएम मोदी और मोइज्जू की हैदराबाद हाउस में बैठक के बाद लिए गए।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव ( Maldives )के संबंध सदियों पुराने हैं। भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी और घनिष्ठ मित्र देश है। हमारी नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी और सागर विजन में मालदीव का महत्वपूर्ण स्थान है। हमने रक्षा और सुरक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। भारत, मालदीव ने अड्डू में भारतीय वाणिज्य दूतावास और बेंगलुरु में मालदीव वाणिज्य दूतावास खोलने पर चर्चा की। इसके अलावा एकथा हार्बर प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। इंडियन ओसियन रीजन में स्थिरता और समृद्धि के लिए हम मिलकर काम करेंगे। कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में फाउंडिंग मेंबर के रूप में जुड़ने के लिए मालदीव का स्वागत है।
मालदीव ( Maldives )के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि हम एक व्यापक विजन दस्तावेज पर सहमत हुए हैं, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा तय करेगा। व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के विजन में विकास सहयोग, व्यापार और आर्थिक भागीदारी, डिजिटल और वित्तीय पहल, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य सहयोग के साथ-साथ समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 30 अरब रुपये की मदद की भी घोषणा की। दोनों देशों ने 400 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप एग्रीमेंट पर साइन किए। इस कदम से मालदीव को वित्तीय चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। दोनों नेताओं ने स्वीकार किया कि ये द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा भागीदारी में बदलने को लेकर सहयोग की एक नई रूपरेखा तैयार करने का उपयुक्त समय है।
बता दें कि मालदीव ( Maldives )के राष्ट्रपति मुइज्जू आज नई दिल्ली पहुंचे हैं। वह 5 दिनों तक भारत में रहेंगे। मुइज्जू के साथ में मालदीव की प्रथम महिला और उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद भी भारत आई हैं। आपको बता दें कि यह वही मुइज्जू हैं, जिन्होंने मालदीव की सत्ता में आते ही भारत के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया था। मगर अब राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के तेवर ठंडे पड़ गए हैं।
चीन प्रेमी मोहम्मद मुइज्जू अब पीएम मोदी से मिलने अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली आए हैं। इससे पहले वह जून में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने नई दिल्ली आए थे।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi and Maldives President Mohamed Muizzu virtually inaugurate the runway of Hanimaadhoo International Airport in Maldives. pic.twitter.com/KgKSMiOYRy
— ANI (@ANI) October 7, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?