हरियाणा (Haryana ) में भाजपा (BJP ) लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। राज्य की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 8 सीटों का फायदा हुआ है।हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपनी तीसरी कोशिश में भी फेल हो गई है। पार्टी ने 88 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे, लेकिन कोई नहीं जीत सका।
उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं।भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 48 सीटों पर जीत हासिल कर के बहुमत प्राप्त किया है।
कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। भाजपा (BJP ) की बढ़त के बाद प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी। कांग्रेस पार्टी ‘आंधी-तूफान’ के चक्कर में फंस गई।
हरियाणा में भाजपा (BJP ) को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है। लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी। वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP ) को बहुमत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का का हृदय से आभार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
पीएम मोदी ने चुनाव परिणाम और भाजपा (BJP ) की जीत पर कहा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?