प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मंगलवार शाम पार्टी कार्यक्रताओं को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संबोधित किया।पीएम मोदी ने कहा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर जनादेश की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी।अपने 35 मिनट के भाषण में उन्होंने नवरात्र, धारा 370, डबल इंजन की सरकार, जनता की पसंद, कांग्रेस की राजनीति, खेल, श्रीअन्न पर बात की।
भाजपा मुख्यालय विजय उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है। कमल कमल कर दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवरात्री का छठां दिन है। मां कात्यानी के आराधना का दिन है। मां शेर पर विराजमान होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आर्शीवाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लागातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई, विकास की जीत हुई। हर जाति, हर वर्ग के लोगों ने हमें वोट दिया है।
पीएम ने कहा- जनता के सामने कांग्रेस की पोल खुल चुकी है। उनका डिब्बा गोल हो गया है। सरकार से बाहर होते ही कांग्रेस जल बिन मछली जैसी हो जाती है। वो समाज में जाति का जहर फैला रही है। अलग-अलग वर्गों को भड़का रही है। कांग्रेस परजीवी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ने फिर कमाल कर दिया और कमल-कमल कर दिया। नवरात्र के छठे दिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार वापसी हुई। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया। हरियाणा में गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद पहली बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए। इस बार हुआ चुनाव ऐतिहासिक है। यहां देश का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद पहली बार चुनाव हुए। ये भारत के संविधान की जीत है, भारत के लोकतंत्र की जीत है।
पीएम मोदी (PM Modi )ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- आप सब कार्यकर्ताओं का जितना अभिनंदन करूं कम है। देश के कोने-कोने में भाजपा जो कुछ भी है, हर संघर्ष को पार करते हुए लोगों के दिल में जो जगह बनी है, उसके मूल में हमारे कार्यकर्ता हैं। भाजपा के कार्यकर्ता न रुकने वाले हैं, न थकने वाले हैं और झुकने वाले तो बिल्कुल नहीं हैं।
पीएम मोदी (PM Modi )ने कहा कि भाजपा की सरकार राष्ट्र को सर्वोपरि रखती है। भाजपा की सरकार गरीब कल्याण को सर्वोपरि रखती है। केंद्र सरकार पर जैसे 10 साल में भ्रष्टाचार नहीं है, वैसे ही हरियाणा की सरकार पर भी कोई दाग नहीं है। मैं नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बधाई देता हूं। उन्होंने बहुत मेहनत की है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर ने भाजपा को प्रेरित किया है।
उन्होंने कहा कि आज के जनादेश से भारत को दुनिया की तीसरी बड़ा महाशक्ति बनाने का संकल्प को मजबूती दी है। आप ने हर उस प्रेरणा को मजबूती दी है, जिसका मकसद लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का इरादा किया है।
हरियाणा में ऐतिहासिक हैट्रिक के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर उमड़े कार्यकर्ताओं के अपार जोश और उत्साह ने नई ऊर्जा से भर दिया! pic.twitter.com/rM6F6KUxuK
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत