भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ( Ratan Tata) ने बीती रात दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के निधन के बाद देश में शोक लहर है। मशहूर उद्योगपति ने 86 साल के उम्र में अंतिम सांस ली। ऐसे में रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी दिखी। वहीं उनके श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जिसमें एक पंक्ति से हिंदू पंडित, मुस्लिम इमाम, सिख गुरू और ईसाई पादरी भी मौजूद दिखे।अंतिम संस्कार के पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा ( Ratan Tata) का गुरुवार 10 अक्टूबर को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा वर्ली के श्मशान घाट पहुंची। नेताओं से लेकर खिलाड़ी तक भारत के इस ‘रत्न’ की अंतिम विदाई में शामिल हुए।
मुंबई में उनके निधन की सूचना के बाद हजारों लोग उनको अंतिम विदाई के लिए सड़कों पर खड़े रहे। आम से खास लोग उनको अंतिम विदाई देने के लिए नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिंग आर्ट्स पहुंचे थे। यहां रतन टाटा के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ रखा गया था।
देर शाम को राष्ट्रीय ध्वज में लिपटाकर रतन टाटा ( Ratan Tata) के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वर्ली स्थित श्मशान घाट लाया गया। यहां उनको नम आंखों से हजारों की मौजूदगी में वह पंचतत्व में विलीन हो गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला समेत राजनीति, खेल और बिजनेस से जुड़ी कई हस्तियों ने टाटा को श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘एक युग का अंत हो गया।’
#WATCH | Last rites of veteran industrialist Ratan Tata, being performed with state honour at Worli crematorium in Mumbai pic.twitter.com/08G7gnahyS
— ANI (@ANI) October 10, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?