Wednesday, June 24, 2026

Crime, Education, News, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : आईआईटी कानपुर की छात्रा ने ऑनलाइन रस्सी मंगाकर लगाई फांसी,नोट में लिखा- दोस्तों आपने बहुत सहयोग किया…थैंक्स

IIT Kanpur PhD scholar orders rope online, hangs self at hostel room from a ceiling hook

( ) में एक बार फिर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिसके कारण हड़कंप मच गया है। कैंपस में में 28 वर्षीय रिसर्च स्कॉलर प्रगति ने गुरुवार को छत के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली, पिछले एक साल में ऐसा चौथा मामला है। छात्रा कानपुर के सनिगवां की निवासी थी और पृथ्वी विज्ञान में पीएचडी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, परिसर में एक साल में आत्महत्या का यह चौथा मामला है।एक सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा- मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। अपने दोस्तों के लिए लिखा- आप लोगों ने मुझे बहुत को-ऑपरेट किया, थैक्स…। नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।उसने जिस रस्सी से फंदा बनाया, उसे ऑनलाइन मंगवाया था। बतौर सबूत पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।

पुलिस ने बताया कि छात्रा प्रगति खरया ने बीच रात हॉल नंबर-4 में अपने छात्रावास के कमरे डी-116 के अंदर आत्महत्या की, लेकिन मामला गुरुवार दोपहर को सामने आया। उसके छात्रावास के साथियों ने आईआईटी-के अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सतर्क किया।

एक बयान में, आईआईटी कानपुर(IIT Kanpur ) ने कहा कि वह खरया के दुखद और असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करता है। खरया दिसंबर 2021 में पीएचडी कार्यक्रम में शामिल हुई थी।

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) ने कहा, “पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौत की परिस्थितियों की जांच करने के लिए परिसर का दौरा किया है। संस्थान पुलिस जांच के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे खरया की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। प्रगति खरया के निधन से संस्थान ने एक होनहार युवा शोधकर्ता को खो दिया है। संस्थान अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और इस बड़ी क्षति की घड़ी में उनके परिवार और दोस्तों को शक्ति और सांत्वना देने की प्रार्थना करता है।” पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजेश कुमार सिंह ने  बताया, “पुलिस को आज दोपहर करीब 12 बजे पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली।”

पुलिस सोर्स के मुताबिक, कमरे में एक टेबल थी, जिस पर कुछ पन्ने मिले हैं। प्रगति ने सुसाइड से पहले आखिरी नोट लिखा है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि हॉस्टल में रस्सी ऑनलाइन मंगवाई गई थी। कमरे के एक कोने में ऑनलाइन डिलीवरी का पैकेट पड़ा था, जिसमें रस्सी ही पैक होकर आई थी। इसको भी बतौर सबूत पुलिस ने कब्जे में लिया है।

चकेरी सनिगवां के रहने वाले गोविंद गुप्ता ने बताया- मैं लाला पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स में स्टॉक मैनेजर हूं। मेरी बेटी प्रगति गुप्ता आईआईटी से पीएचडी कर रही थी। वह फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार सुबह उसका फोन रिसीव नहीं हो रहा था। साथ पढ़ने वाले वाले छात्र उसके कमरे तक गए। दरवाजा खुलवाना चाहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे पिता गोविंद गुप्ता शव देखते ही बिलख-बिलख कर रोने लगे। बोले- ये तूने क्या कर लिया बेटी, तुम तो हमारी शान थी।

Disclaimer:
If you or someone you know is struggling with thoughts of suicide or self-harm, remember that help is available. Suicide is never the answer, and there is always someone ready to listen and support you. Reaching out for help is a courageous step toward healing. You do not have to face this alone.

There are numerous resources that offer confidential support 24/7, such as trained counselors, helplines, and mental health professionals. Take a moment to connect with them and share what you’re going through. Your life matters, and there are people who care and want to help you navigate this difficult time.

For immediate help, you can visit the Suicide Prevention India Foundation here or call NIMHANS suicide prevention helpline at 80461 10007. In case of emergencies, please reach out to your local emergency services or a trusted individual.

Remeber! You are not alone, and help is just a call or message away.

अस्वीकरण:
यदि आप या आपका कोई परिचित आत्महत्या या आत्मनुकसान के विचारों से जूझ रहा हैतो कृपया याद रखें कि मदद हमेशा उपलब्ध है। आत्महत्या कभी समाधान नहीं हैऔर हमेशा कोई न कोई आपकी बात सुनने और सहायता करने के लिए तैयार है। सहायता लेना एक साहसिक कदम हैऔर आप इसे अकेले नहीं लड़ना है।

कई संसाधन हैं जो आपको गोपनीय सहायता प्रदान करते हैंजैसे प्रशिक्षित परामर्शदाताहेल्पलाइनऔर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ। कृपया उनके संपर्क में आएं और अपनी स्थिति को साझा करें। आपका जीवन महत्वपूर्ण हैऔर ऐसे लोग हैं जो आपकी परवाह करते हैं और इस कठिन समय में आपका साथ देने के लिए तत्पर हैं।

तत्काल सहायता के लिएआप सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन की वेबसाइट यहां देख सकते हैं या आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन पर 80461 10007 पर कॉल कर सकते हैं। आपातकाल की स्थिति मेंकृपया अपने स्थानीय आपातकालीन सेवाओं या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से संपर्क करें।

याद रखें! आप अकेले नहीं हैंमदद बस एक कॉल या संदेश की दूरी पर है।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels