कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने बुधवार को केरल( Kerala ) के वायनाड ( Wayanad ) लोकसभा उपचुनाव के लिए पर्चा भर दिया। नामांकन के दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले उन्होंने राहुल गांधी के साथ रोड-शो भी किया।
वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे से रिक्त हुई है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड के साथ-साथ रायबरेली सीट से भी जीते थे। हालांकि, राहुल ने रायबरेली सीट को अपने पास रखा और वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया। प्रियंका गांधी द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे से कई रोचक जानकारियां निकलकर सामने आई हैं। इसमें उन्होंने कुल 77.54 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है।
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने अपने शपथ पत्र में बताया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में उनकी कमाई 69.31 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2020-21 में ये घटकर 19.89 लाख रुपये रह गई। 2021-22 में कमाई में इजाफा हुआ और ये 45.56 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में प्रियंका गांधी की कमाई बढ़ी और ये 47.21 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में इसमें कमी हुई और ये 46.39 लाख रुपये रह गई।
प्रियंका गांधी( Priyanka Gandhi ) ने शपथ पत्र में पति रॉबर्ट वाड्रा की कमाई भी बताई है। इसके अनुसार, 2019-20 में रॉबर्ट की कमाई 55.58 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2020-21 में ये घटकर 11.38 लाख रुपये रह गई। 2021-22 में कमाई घटकर 9.03 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2022-23 में रॉबर्ट की कमाई बढ़ी और ये 9.35 लाख रुपये हो गई। 2023-24 में इसमें बढ़ोतरी हुई और ये 15.09 लाख रुपये रह गई।
प्रियंका ( Priyanka Gandhi ) दिल्ली के महरौली स्थित सुल्तानपुर गांव में दो खेती की जमीन में भाई राहुल के साथ आधे की हिस्सेदार हैं। इन भूखण्डों का मौजूदा बाजार मूल्य 2.10 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, प्रियंका के पति के नाम पर गुड़गांव में तीन और नोएडा में एक व्यावसायिक इमारत है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 27.64 करोड़ रुपये बताया गया है।
प्रियंका के नाम पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में रिहायशी इमारत है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 5.63 करोड़ रुपये बताया गया है।
इस तरह से प्रियंका गांधी ने शपथ पत्र में कुल 35.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बताई है। इसमें से खुद प्रियंका के नाम 7.74 करोड़ रुपये तो रॉबर्ट के नाम 27.64 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।इसके अलावा प्रियंका गांधी के नाम 15.75 लाख रुपये जबकि रॉबर्ट के नाम 10.03 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने किराये की आय, बैंकों से ब्याज, निवेश से आय और अन्य आय से होने वाली कमाई को अपनी आमदनी का जरिया बताया है। वहीं रॉबर्ट की कमाई किराये की आय, व्यवसाय आय, ब्याज आय, निवेश से आय और अन्य आय से होती है।
प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) ने हलफनामे में अपनी शैक्षिक योग्यता की जानकारी भी दी है। उन्होंने वर्ष 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से दूरस्थ शिक्षा के जरिए बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया था।
हलफनामे के मुताबिक खुद प्रियंका गांधी के नाम पर एक वाहन है। उनके नाम पर 2004 मॉडल वाली होंडा सीआरवी कार है, जिसकी कीमत आठ लाख लाख रुपये बताई गई है। यह कार प्रियंका को उनके पति रॉबर्ट ने उपहार में दी थी।
वहीं, रॉबर्ट वाड्रा के नाम तीन वाहन हैं जिनमें से एक बाइक और दो कार हैं। 2008 मॉडल की टोयोटा लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत 53 लाख रुपये बताई गई है। दूसरी कार 1993 मॉडल की मिनी कूपर है, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। रॉबर्ट के पास 4.22 लाख रुपये की सुजुकी मोटरसाइकिल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?