भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly polls) के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें कुल 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले 99 प्रत्याशियों के नाम घोषित किया गया था। इस तरह से भाजपा ने राज्य में अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। भाजपा की दूसरी सूची में 22 उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार का नाम शामिल हैं। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है।
भाजपा ने धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से राम भदाणे, मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती, अकोट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले, अकोला पश्चिम विजय कमलकिशोर अग्रवाल, वाशिम श्याम रामचरणजी खोडे, मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले गढ़चिरौली से मिलींद रामजी नरोटे, राजुरा से देवराव विठोबा भोंगले, ब्रह्मपुरी से कृष्णलाल बाजीराव सहारे, वरोरा से करण संजय देवतले और नासिक मध्य सीट से देवयानी सुहास फरांदे को उम्मीदवार बनाया गया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly polls) के लिए अभी तक सबसे अधिक कैंडिडेट का ऐलान बीजेपी ने किया है। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने 45 और अजित पवार की एनसीपी ने पहली और दूसरी लिस्ट में क्रमश: 38 और सात नामों को मिलाकर कुल 45 कैंडिडेट घोषित किए हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly polls) के लिए 20 अक्टूबर को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए थीं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया था।महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
BJP releases second list of 22 candidates for Maharashtra Assembly polls
Read @ANI Story l https://t.co/MBcL8467Fs #MaharashtraElections #BJP pic.twitter.com/a9d4rD4r8t
— ANI Digital (@ani_digital) October 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?