उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में लखनऊ पुलिस की कस्टडी में शनिवार को हुई व्यापारी मोहित पांडेय ( Mohit Pandey)की मौत का मामला गरमा गया है। रात तक परिजनों ने लोहिया अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद रविवार को मृतक की पत्नी और मां के साथ इलाके के लोग शव लेकर विभूतिखंड में मंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। पहले पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध बढ़ता देख शव उठाकर मृतक के घर ले गई।
इस बीच, सपा नेत्री पूजा शुक्ला भी घटना का विरोध करने पहुंचीं। वह बीच सड़क पर बैठ गईं। पुलिस ने उनको घसीटकर वहां से हटाया और हिरासत में ले लिया। बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने माना कि पुलिस से गलती हुई है। परिवार को सीएम योगी से मुलाकात करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मृतक की मां और पत्नी को 1 लाख रुपए के चेक दिया। चिनहट थाने के एसओ अश्विनी चतुर्वेदी को हटा दिया गया है।
मोहित ( Mohit Pandey)की मां ने विधायक से कहा- पुलिस ने मेरे बेटे को तड़पा-तड़पा कर मार डाला। अब हमारी आवाज दबाई जा रही है। इधर, रविवार सुबह चिनहट थाने के लॉकअप के CCTV भी सामने आए। परिवार का कहना है कि पुलिस ने इसे जानबूझकर जारी किया। 17 घंटे के घटनाक्रम में 5 मिनट का ही फुटेज क्यों जारी किया गया?
पूरी घटना 600 रुपए के लेन-देन से शुरू हुई थी। मोहित और उसके साथी आदेश के बीच झगड़ा हुआ। आदेश ने पुलिस बुलाई। मोहित (32) को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। भाई शोभाराम छुड़ाने पहुंचा तो उसे भी लॉकअप में बंद कर दिया। शोभाराम ने बताया, रात में पुलिस ने मोहित और मेरी पिटाई की, जिससे मोहित पांडेय की मौत हो गई।
मामले में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने चिनहट थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी को हटा दिया है। उनकी जगह गाजीपुर थाने से भरत कुमार पाठक को चिनहट थाने का नया इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
मृतक मोहित ( Mohit Pandey)की मां ने चिनहट थाने में इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।सीसीटीवी सामने आने के बाद परिवार के लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि 17 घंटे के घटनाक्रम में केवल 5 मिनट का ही फुटेज क्यों जारी किया गया। मोहित को अस्पताल ले जाने से पहले और तबीयत बिगड़ने के दौरान का फुटेज क्यों नहीं जारी किया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?