एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( Shiv Sena ) ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly polls) के लिए 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इसके सूची के मुताबिक संजय निरुपम डिंडोशी सीट से मैदान में उतरेंगे। जबकि नीलेश एन. राणे कुडाल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
शिवसेना ( Shiv Sena )पार्टी ने अक्कलकुआ सीट से आमस्या फलजी पाडवी, बालापुर से बलीराम भगवान सिरसकर, रिसोड से भावना पुंडलीकराव गवली, हदगाव से संभाराव उर्फ बाबुराव कदम और नांदेड़ दक्षिण सीट से आनंद शंकर तिडके पाटील को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं, परभणी सीट से आनंद शेशराव भरोसे, पालघर से राजेंद्र गावित, बोईसर (अनुसूचित जनजाति) से विलास सुकुर तरे, भिवंडी ग्रामीण (अनुसूचित जनजाति) से शांताराम तुकाराम मोरे, भिवंडी पूर्व से संतोष मंजय्या शेट्टी, कल्याण पश्चिम से विश्वनाथ आत्माराम भोईर को टिकट दिया गया है। जबकि, अंबरनाथ (अनुसूचित जनजाति) सीट से बालाजी प्रल्हाद किणीकर, विक्रोली से सुवर्णा सहदेव करंजे, डिंडोशी से संजय निरुपम, अंधेरी पूर्व से मूरजी कांनजी पटेल, चंबूर से तुकाराम रामकृष्ण काते, वरली से मिलिंद देवरा, पुरंदर से विजय शिवतारे, कुडाल से निलेश नारायण राणे और कोल्हापुर उत्तर से राजेश विनायर क्षिरसागर को चुनाव टिकट दिया गया है।
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना ( Shiv Sena )और राकांपा के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?