राजस्थान ( Rajasthan ) में सीकर (Sikar ) जिले के लक्ष्मणगढ़ में निजी बस पुलिया से टकरा गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पताल ले जाया गया। 7 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया।
हादसा लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के नजदीक मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब हुआ। बस सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। हादसा सालासर से 68 किमी दूर हुआ।
बस को लक्ष्मणगढ़ पुलिया से बायीं तरह से जयपुर-बीकानेर रोड की ओर जाना था। तेज रफ्तार में होने के कारण बस पूरी तरह घूम नहीं सकी और सीधे पुलिया से टकरा गई। बस का आगे का 3 से 4 फीट का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पुलिया की दीवार से टकराई और ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई और एक-एक कर सभी को नजदीकी लक्ष्मणगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
एसके अस्पताल सीकर(Sikar ) के सुपरिटेंडेंट महेंद्र खींचड़ ने बताया- 37 घायलों को सीकर में लाया गया था, इसमें से 7 को जयपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों में अनिल शर्मा (28), साहिल खान (23), अमित (30), लक्ष्यराज सिंह, (5) माया (32), संजू (30), सोनिया (21), वंशिका (12), दीपिका (9), राजेश (34), सावित्री(60) , राहुल (17), पिंकी (30), ममता (32), सौम्या (30), मनीषा, जयकरण, प्रिया, राधा, गोपालराम, वर्षा, हेमंत, अंकित, संपत्ति देवी, अंकित, गुतली, अदीद, रिंकू, कनिका शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीकर(Sikar ) हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं।” मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं।
संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) October 29, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?