उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) जिला कोर्ट में आज भारी बवाल मच गया। कोर्ट में पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई वकील घायल हो गए। पूरा मामला जिला जज और पूर्व बार अध्यक्ष की कहासुनी से शुरू हुआ। जज और वकीलों में बहस हो गई। इसके बाद वकील भड़क गए। कोर्ट रूम में कुर्सियां फेंकीं। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
दरअसल, वकील नाहर सिंह यादव ने जज से एक व्यक्ति की जमानत अर्जी दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। इसी बात को लेकर उनकी जिला जज से कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि जिला जज डाइस से उतर कर नीचे आ गए।
गाजियाबाद (Ghaziabad )जिला जज और वकीलों के बीच तीखी बहस हो गई। इस बीच, जज ने फोन करके पुलिस और PAC बुला ली। वकीलों का आरोप है कि जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजे बंद करके पीटा गया। इसमें कई वकीलों को चोट भी आई है।
अभिषेक यादव ने बताया- मैं सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट हूं। एक केस में जिला कोर्ट में आया था। कुछ इश्यू था, वकीलों और जज साहब में। जज साहब ने गुस्से में आकर डायस पर खड़े होकर अपनी बात कही। चिल्लाना शुरू कर दिया। तभी वहां पुलिस भी आ गई।
गाजियाबाद (Ghaziabad ) के डीसीपी राजेश कुमार ने वकीलों पर लाठीचार्ज करवा दिया। मेरे साथी को जमीन पर गिरा दिया। मैं बचाने गया तो चारों तरफ से मुझ पर लाठियां मारी गईं। मेरे सिर पर, कमर पर, पैर पर लाठी मारी। उन्होंने कहा कि मैं वकीलों का लाइसेंस जब्त करा दूंगा। जेल में बंद कर दूंगा।
फिलहाल, कोर्ट में तनाव का माहौल है। कई थानों की पुलिस और पीएसी को कचहरी में लगाया गया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष समेत 50 वकीलों पर दो मुकदमे दर्ज हुए हैं।
इसी बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश अधिवक्ता एसोसिएशन इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। इसके साथ ही लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के विरोध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रखर आंदोलन किया जाएगा। इसी बीच एसोसिएशन इस संबंध में एक बैठक भी बुलाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?