राजस्थान ( Rajasthan ) के करौली ( Karauli )जिले में कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह 8 बजे ग्रामीणों को दोनों के शव कार में लहूलुहान हालत में मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मामला मासलपुर थाना इलाके के भोजपुर का है।
कार में मिली आईडी से दोनों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा ( Agra ) जिले के अछनेरा के सांथा किरावली निवासी विकास (22) पुत्र जितेंद्र और दीक्षा (18) पुत्री सियाराम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शव करौली जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं। दोनों की 9 महीने पहले शादी हुई थी।
दोनों कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय करौली के मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर के पास हत्याकांड को अंजाम दिया गया। कार में शव मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। आईडी से पहचान होने पर परिजन को जानकारी दी गई। दिवाली से पहले नवविवाहित बेटे और बहू की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। राजस्थान पुलिस ने तीन परिचितों को हिरासत में लिया है।
गांव सांथा, अछनेरा निवासी विकास की शादी 16 जनवरी को कुम्हेरी, सहपऊ, धौलपुर निवासी दीक्षा के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक, दीक्षा 4 महीने की गर्भवती भी थी। विकास तीन दिन पहले घर से निकले थे। अपनी ननिहाल सहपऊ गया था। दोनों एक रात वहीं रुके। अगले दिन मामा की कार से अपनी ससुराल कुम्हेरी गए। इसके बाद मां कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए निकले थे।
बुधवार तड़के 5 बजे वापस आते समय कार में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। करौली ( Karauli ) के मासलपुर थाना स्थित 12 किलोमीटर बाड़ी रोड पर भोजपुर के पास दोनों के खून से लथपथ शव कार में पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने कार में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्याकांड के पीछे कौन और क्या कारण है? इसके बारे में राजस्थान पुलिस पड़ताल में लगी हुई है।
करौली ( Karauli )पुलिस ने घटना के बाद कैला देवी मंदिर के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसमें नजर आया कि विकास और दीक्षा के साथ एक युवक नजर आ रहा था। वह फोन पर बात कर रहा था। फुटेज निकालने के बाद पुलिस मृतक के परिजन से मिली। उन्हें फुटेज दिखाए। इसमें उसकी पहचान खेरागढ़ के गांव ऊंंटीगिरी निवासी चमन खां के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश दी। वह घर में ही मिल गया। उसे पकड़कर ले गई। वहीं गांव नगला पुना निवासी मनीष और तरुण को गिरफ््तार किया। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। हत्याकांड में किसका हाथ है? हत्याकांड की वजह क्या है? इसके बारे में पड़ताल की जा रही है।
सूचना पर करौली ( Karauli ) एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। कार को जब्त कर लिया गया है।
करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया- विकास के दो गोली लगी, जबकि दीक्षा को एक गोली लगी थी। कैला देवी सहित कई स्थानों से सीसीटीवी फुटेज लिए हैं। पुलिस घटना को लेकर सभी एंगल से जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?