उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ग्रेडिंग में ‘ए प्लस’ ग्रेड मिला है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में वर्ष 2017 में हुई नैक ग्रेडिंग में विश्वविद्यालय को B++ ग्रेडिंग मिला था।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) परिसर में हर्ष का माहौल है। पूर्व छात्र,कर्मचारी, शिक्षक कुलपति को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। विभागों में मिठाइयां बांटी जा रही हैं।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने इस मौके पर विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय आगे भी अकादमिक उत्कृष्टता की दिशा में काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और सेवाओं की गुणवत्ता का प्रमाण है।
कुलपति प्रो. आशुरानी ने कहा, “यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। हम अपने शिक्षकों, छात्रों, और कर्मचारियों को बधाई देते हैं।”
विश्वविद्यालय(Dr. B R Ambedkar University ) का राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) निरीक्षण 2017 में हुआ था। जिसमें विश्वविद्यालय को बी डबल प्लस ग्रेड मिला था। इसके बाद से निरीक्षण पेंडिग था। विश्वविद्यालय पिछले तीन सालों से निरीक्षण के लिए तैयारी कर रहा था। विश्वविद्यालय में 24 से 26 अक्टूबर तक नैक (NAAC)की पीयर टीम ने निरीक्षण किया था। टीम की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय को ‘ए प्लस’ ग्रेड मिला है।
संभावना जताई जा रही है कि पहली बार’ए प्लस’ ग्रेड मिलने से छवि में सुधार होगा। इसके साथ ही शोध कार्य और शैक्षिक माहौल को सुधारने में भी मदद मिलेगी। इस ग्रेड की अवधि पांच साल के लिए है। ग्रेड मिलने के बाद नैक से विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) को फंड भी मिलेंगे। नैक की टीम ने सात प्वाइंट स्कैल पर 3.33 सीजीपीए जारी किया गया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत