महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) राज्य के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को नांदेड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, आज पूरे महाराष्ट्र में महायुति और भाजपा के पक्ष में लहर है। आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि भाजपा और उसके सहयोगी दल इसके लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि जनता बार-बार भाजपा और राजग (एनडीए) सरकार को चुन रही है।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आगे कहा, आज मैं डबल ड्यूटी कर रहा है। सबसे पहले मैं मोदी के लिए मदद मांग रहा हूं और दूसरा महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए। हरियाणा चुनाव में भाजपा को इतिहास में सबसे ज्यादा वोट मिले। अब महाराष्ट्र की जनता भी इतिहास दोहराने जा रही है। उन्होंने कहा, पिछले दो दिनों में मैं महाराष्ट्र में जहां भी गया, सभी के मन में यही बात थी कि लोकसभा में जो कमी थी, इस बार विधानसभा में उसे मजबूती से पूरा करना है। लोग कह रहे हैं कि विकसित महाराष्ट्र के लिए महायुति सरकार चाहिए। महाराष्ट्र ने लंबे समय तक कांग्रेस और उसके पापों का प्रकोप झेला है।
मोदी ने आगे कहा, दलितों और आदिवासियों की एकता के कारण कांग्रेस पिछले कुछ वर्षों से अपना समर्थन आधार खोती जा रही है। कांग्रेस के लोग ‘भारत का संविधान’ शीर्षक वाली एक लाल किताब दिखा रहे हैं, जिसके अंदर खाली पन्ने हैं। यह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस की उपेक्षा और नफरत का प्रमाण है।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आगे कहा, आज महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति के समर्थन में लहर है। आज हर किसी की जुबान पर एक ही नारा है- भाजपा-महायुति आहे, तार गति आहे। महाराष्ट्राची प्रगति आहे (केवल भाजपा-महायुति ही महाराष्ट्र की तेज प्रगति सुनिश्चित करेगी)। पीएम मोदी ने कहा, आज देश विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है और देश की जनता जानती है कि केवल भाजपा और उसके सहयोगी ही इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा और एनडीए सरकार को चुन रही है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ की महारैली में जनसैलाब का उत्साह और विश्वास स्पष्ट संदेश दे रहा है कि भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित है। pic.twitter.com/EhZWjJhrBH
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?