जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचे इलाकों में मंगलवार को भी भारी बर्फबारी( Heavy snowfall ) हुई। बारिश और बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कश्मीर घाटी में भारी हिमपात से गुरेज-बांदीपोरा राजमार्ग समेत कई सड़कें बंद हो गईं, जिससे कई पर्यटक घंटों फंसे रहे। बर्फबारी के चलते हिमाचल में पांगी जाने वाला मार्ग बंद करना पड़ा। इसके चलते बड़ी संख्या में वाहन रास्ते में फंसे रहे और सैलानियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी।
गुलमर्ग के अफरवट, सोनमर्ग, गुरेज, मुगल रोड क्षेत्र में तीन से छह इंच बर्फ गिरी है। बर्फबारी (Snowfall )के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में अन्य महत्वपूर्ण मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो गए।
जम्मू-कश्मीर में गुरेज-बांदीपोरा राजमार्ग खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन की टीम बर्फ हटाने के लिए मशीनरी के साथ जुटी रही। घंटों की मशक्कत के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बहाल हुआ। कश्मीर के शोपियां जिले को राजोरी व पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर 19 घंटे बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
राजदान पास पर लगभग 4-5 इंच बर्फबारी (Snowfall )हुई, जिससे सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई। यहां 20 वाहन फंस गए। बीआरओ की टीम ने मंगलवार सुबह पांच बजे तक सड़क को बहाल किया और वाहनों के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 14-15 नवंबर को कश्मीर व जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई है।
हिमाचल में रोहतांग सहित ऊंची चोटियों के बाद चंबा जिले के सचे जोत पर करीब आधा फुट बर्फ गिरी। इसके चलते पांगी मार्ग को बंद करना पड़ा। जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को जम्मू-कश्मीर या कुल्लू होकर जाना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू में भी बर्फबारी से ऊंची चोटियों पर सफेद चादर बिछ गई है। कुंजम दर्रा, बारालाचा और शिंकुला दर्रा में भी ताजा बर्फबारी (Snowfall )हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?