उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोंडा ( Gonda ) जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा सेक्शन में बुधवार को केंद्रीय अन्वेंषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रेलवे इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रकम बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है साथ ही ट्रैक जांच मशीन को जब्त किया है।
बुधवार को करीब पौने 12 बजे लखनऊ की सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई गोंडा( Gonda ) रेलवे स्टेशन परिसर के निकट उपमंडलीय रेलवे अस्पताल के पास पहुंची। थोड़ी दूर पर स्थित इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के ट्रैक डिपो में सीबीआई टीम ने पहुंचकर जाल बिछाया। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) अरुण कुमार मिश्रा को सीबीआई ने 50 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा है। एक ठेकेदार से सामानों की लोडिंग और अनलोडिंग के नाम पर रुपए मांगने का आरोप है। छापे की कार्रवाई से रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है। रेल अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।
रेलवे ट्रैक से जुड़ी सामग्री खरीद मामले की जानकारी भी ली। इसके साथ ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा से सीबीआई टीम ने पूछताछ की। सवालों का जवाब गोलमाल देने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। खरीद प्रक्रिया से जुड़ी अन्य पत्रावलियों को कब्जे में लिया। इसके साथ ही खरीद की ट्रैक जांच मशीन को भी कब्जे में ले लिया। सीबीआई ने करीब दो घंटे तक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को खंगाला। इस दौरान पूरे रेलवे स्टेशन पर खलबली मची रही।
गोंडा( Gonda ) जीआरपी के पोस्ट कमांडर नरेंद्र पाल ने बताया कि सीबीआई टीम गोंडा रेलवे ट्रैक शेड में आई थी और सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार मिश्रा को अपने साथ ले गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस मामले में जांच चल रही है या अधिकारी को कहां ले जाया गया है। जांच एजेंसी ने जीआरपी या आरपीएफ को कोई भी सूचना साझा नहीं की है। सीबीआई की इस कार्रवाई ने रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच खलबली मचा दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?