उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) में तैनात अधीक्षण अभियंता( Superintendent Engineer) धीरज जायसवाल द्वारा ‘बिजली का बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं के घरों में आग लगाने’ का निर्देश वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है ।पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के विद्युत वितरण मंडल-द्वितीय सहारनपुर के अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल की वर्चुअल मीटिंग की आडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित के बाद यह कार्यवाही हुई है।
दरअसल, अधीक्षण अभियंता( Superintendent Engineer) धीरज जायसवाल अपने जूनियर्स के साथ सोमवार को वर्चुअल मीटिंग ले रहे थे। बिजली विभाग के बकाया बिल को लेकर जूनियर इंजीनियर और सहायक अभियंताओं से ब्योरा लिया जा रहा था। मीटिंग में धीरज ने पूछा कि उपभोक्ता का बिजली बिल जमा क्यों नहीं हो पा रहा है?
जिस पर जूनियर ने जवाब दिया- कई उपभोक्ताओं के घर बंद हैं। उनके घरों में ताले लगे हुए हैं। उनके यहां जाओ तो मकान पर ताला मिलता है। कनेक्शन धारक दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। इस वजह से बकाया वसूली नहीं हो पा रही। फोन करते हैं तो वह बाहर होने की बात कहते हैं। इस पर धीरज ने कहा- घर बंद हैं तो घर में आग लगा दो।
अधीक्षण अभियंता( Superintendent Engineer) का यह आडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो गया। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने मामले का संज्ञान लिया और अधीक्षण अभियंता धीरज जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, आरोपित एसई धीरज जायसवाल का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से डीप फेक वीडियो तैयार कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। मीटिंग में ऐसी भाषा का उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया है। नियंत्रक अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया गया है।
प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने बताया कि पूर्व में भी अवगत कराया गया है कि अधिकारी, कर्मचारी उपभोक्ताओं के प्रति नैतिक, सौम्य आचरण एवं मर्यादित भाषा का प्रयोग करें। उन्होंने कहा है कि निगम के लिए उपभोक्ता सर्वोपरि हैं। उपभोक्ताओं के प्रति सही आचरण न करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर अधिकारियों, कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?