Wednesday, June 24, 2026

Elections, News, Rajasthan, violence

Rajasthan : देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा गिरफ्तार, हिंसा भड़की ,कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी

Independent candidate Naresh Meena for Deoli-Uniara bypoll slaps election official SDM

 (  )  के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में एक बड़ा विवाद हुआ है। यहां वोटिंग के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा (  Naresh Meena )ने एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारा है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।  इसके बाद देर रात नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मीणा के समर्थक भड़क गए।

देवली-उनियारा के समरावता गांव में पुलिस और निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थक आमने-सामने हो गए। नरेश मीणा(  Naresh Meena ) अपने समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के सामने धरने पर बैठे थे। पुलिस को बूथ से मतपेटियां रवाना करनी थी। इसके लिए बूथ के सामने से भीड़ को हटाने आ रही थी। इसी दौरान नरेश मीणा के समर्थकों ने पथराव कर दिया और गाड़ियों में आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने 12 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने और उनके सिर से खून बहने की भी सूचना है।

पथराव की एसपी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने लोगों को खदड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पथराव में 1 पुलिसकर्मी समेत कई लोग चोटिल हुए हैं। धौलपुर से एसटीएफ और चुनाव में लगाए गए आसपास के सुरक्षाबलों को भी यहां तैनात कर दिया है। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना ने यहां दोपहर में एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था।

इधर, पुलिस का शिकंजा कसता हुआ देखकर नरेश मीणा(  Naresh Meena ) ने सोशल मीडिया फेसबुक लाइव से अपने समर्थकों को समरावता गांव आने की अपील की। इसमें नरेश मीणा ने कहा कि ‘मैं अगर आज दब गया तो यह लोग मुकदमे लगाएंगे, गिरफ्तार करेंगे। इसलिए सभी समर्थकों और चाहने वालों से अपील करता हूं कि सभी अपने-अपने साधनों से समरावता गांव पहुंचे, जहां इस लड़ाई में मेरा साथ दे।

Rajasthan Independent candidate Naresh Meena for Deoli-Uniara bypoll slaps election official SDM,Arrested, violence broke out, stone pelting and  arson

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.