केरल( Kerala ) में एंबुलेंस ( Ambulance ) का रास्ता रोकने के मामले में एक व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया और उस पर 2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये घटना एंबुलेंस में लगे कैमरे में कैद हुई थी, इस आधार पर केरल पुलिस ने शख्स पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, केरल पुलिस की तरफ से एक सख्त कदम उठाते हुए, त्रिशूर के रहने वाले शख्स का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया और उसे एंबुलेंस ( Ambulance ) को रोकने के लिए 2.5 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। यह घटना 7 नवंबर को चालाकुडी इलाके में हुई थी, जिसमें ड्राइवर ने कथित तौर पर त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के रास्ते में एक एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया था, हालांकि कुछ रिपोर्टों से पता चला कि एंबुलेंस पोन्नानी से आ रही थी। इस कार चालक का पूरा वीडियो एम्बुलेंस के चालक ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और इसको सोशल मीडिया में डाल दिया।
मामले में एंबुलेंस ( Ambulance ) में लगे डैशकैम फुटेज में दिखाया गया है कि एंबुलेंस एक संकरी, दो-लेन वाली सड़क पर दो मिनट से अधिक समय तक सिल्वर रंग की कार का पीछा करती रही। इस दौरान एंबुलेंस ( Ambulance ) चालक के बार-बार हॉर्न बजाने और सायरन बजाने के बावजूद, कार चालक उसे आगे निकलने नहीं देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद केरल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की।
वहीं पुलिस की इस कार्रवाई की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब शेयर किया गया। इसके साथ इस वीडियो पर तीखी बहस हो रही है, सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं और कार चालक के ऐसे व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं।
ஆம்புலன்ஸ் வாகனத்தை ஓவர் டேக் செய்ய விடாமல் தடுத்த வாகன ஓட்டிக்கு கேரளா போலீஸ் 2.5 லட்சம் (Fine) பரிசு வீடு தேடி வந்து கொடுத்தது. pic.twitter.com/XpwyevKsDT
— தங்க.காளிப்பாண்டி (@sureshkalipandi) November 16, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?