गुजरात ( Gujarat) के पाटन जिले के धारपुर में जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। आरोप है कि उसे सीनियर छात्रों ने रैगिंग (Ragging ) के दौरान तीन घंटे तक खड़ा किया था, जिसके बाद वह बेहोश हुआ और उसकी मौत हुई। यह घटना शनिवार को हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र 18 साल का अनिल मेठानिया था, जो पहले एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। कॉलेज के डीन डॉ. हार्दिक शाह ने रविवार को घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पीड़ित अनिल मेथानिया शनिवार रात पाटन के धारपुर में जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक छात्रावास में अपने सीनियर्स की रैगिंग के दौरान कथित तौर पर तीन घंटे तक खड़े रहने के बाद बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद छात्र को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे होश में लाने की कोशिशें विफल रहीं। अंत में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्र के साथियों ने बताया कि मेथानिया की मौत कॉलेज के हॉस्टल में तीन घंटे तक खड़ा रहने और सीनियर्स के सामने अपना परिचय देने के बाद हुई। कॉलेज की रैगिंग (Ragging )विरोधी समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि यदि वरिष्ठ छात्र रैगिंग के लिए जिम्मेदार पाए गए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बलिसाना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। कॉलेज में प्रथम वर्ष के मेडिकल छात्र ने बताया कि सात-आठ वरिष्ठ छात्रों ने जूनियर छात्रों के एक समूह को करीब तीन घंटे तक खड़े रहने के लिए मजबूर किया। इन जूनियर छात्रों से एक-एक करके अपना परिचय देने के लिए कहा गया था।
छात्र ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि हमें रैगिंग (Ragging ) में खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया। अंत में हमारे साथ खड़ा एक छात्र बेहोश हो गया। हम उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित अनिल मेथानिया के एक चचेरे भाई धर्मेंद्र मेथानिया ने संवाददाताओं से कहा कि परिवार को कॉलेज और सरकार से न्याय मिलने की उम्मीद है।
धर्मेंद्र मेथानिया ने कहा कि मुझे मेरे चाचा का फोन आया कि मेरा चचेरा भाई बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती है। जब मैं यहां पहुंचा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। हम मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमें पता चला है कि तीसरे साल के कुछ छात्रों ने रैगिंग ली और उसे दो-तीन घंटे तक खड़ा रखा। इसकी वजह से उसे चक्कर आया और वह गिरा फिर बेहोश हो गया।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा