वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ( IAS officer )के संजय मूर्ति ( K. Sanjay Murthy )भारत के अगले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(सीएजी) होंगे। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। संजय मूर्ति हिमाचल प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह पद ग्रहण करने के बाद वर्तमान सीएजी गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे।
बता दें कि संजय मूर्ति ( K. Sanjay Murthy )वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, ‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 148 के खंड (1) द्वारा उन्हें दी गई शक्ति के आधार पर, राष्ट्रपति ने के संजय मूर्ति को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया है, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।’
के संजय मूर्ति ( K. Sanjay Murthy )के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कैडर में 13 साल तक काम किया है। इसमें वह तीन जिलों में उपायुक्त रहे। 2002-2007 के दौरान उन्होंने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय और संचार एवं आईटी मंत्रालय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर काम किया। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट (एनआईएसजी) हैदराबाद में तीन साल तक सेवा दी। 2007 में राज्य सरकार में लौटने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी का पद संभाला। 2011 से 2013 तक वह राज्य सरकार में प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा में तैनात रहे।
2013-2014 तक हिमाचल प्रदेश सरकार के परिवहन, आवास और शहरी विकास मंत्रालय में प्रधान सचिव का पदभार भी संभाला। आईएएस मूर्ति ( K. Sanjay Murthy )2014 में संयुक्त सचिव के रूप में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में शामिल हुए और इस क्षेत्र में प्रसारण लाइसेंसिंग और सामग्री विनियमन के प्रभारी रहे। वह 2018 में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में शामिल हुए और सार्वजनिक कार्यों, दिल्ली विकास प्राधिकरण और शहरी परिवहन से संबंधित मामलों की देखरेख की। वह एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड बोर्ड के निदेशक भी रहे। इसके बाद उनको उच्च शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया।
इससे पहले गिरीश चंद्र मुर्मू ने 8 अगस्त, 2020 को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वे 20 नवंबर को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
K Sanjay Murthy to be the new Comptroller and Auditor General (CAG) with effect from the date he assumes charge of his office. pic.twitter.com/GeoymGQlWM
— ANI (@ANI) November 18, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?