सीबीआई ( CBI ) ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( Chhattisgarh Public Service Commission ) के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवानी पर कथित तौर पर 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोनवानी की गिरफ्तारी पीएससी कैंडिडेट्स से 45 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में की गई है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रायपुर की एक इस्पात कंपनी के निदेशक के बेटे एवं बहु का उपजिलाधिकारी के रूप में चयन सुनिश्चित करने के एवज में उससे कथित रूप से 45 लाख रुपये रिश्वत लेने को लेकर छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (( Chhattisgarh Public Service Commission ) के पूर्व अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसी ने ‘बजरंग पावर एवं इस्पात लिमिटेड’ के निदेशक श्रवण कुमार गोयल को भी गिरफ्तार किया है जिन्होंने ग्रामीण विकास समिति के जरिए 20 और 25 लाख रुपये के दो किश्तों में कथित रूप से रिश्वत राशि का भुगतान किया था। सोनवानी के रिश्तेदार ग्रामीण विकास समिति के सदस्य थे।
आरोप है कि यह रिश्वत गोयल के बेटे शशांक और बहु भूमिका कटारिया का छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ( Chhattisgarh Public Service Commission )की परीक्षा में उपजिलाधिकारी के रूप में चयन के वास्ते थी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्ती में गड़बड़ी का मामला तब सामने आया था जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद भाजपा ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। आरोप है कि स्टील कंपनी के निदेशक श्रवण कुमार गोयल ने बेटे शशांक और बहू भूमिका कटारिया का छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन के लिए पैसे दिए थे। उनका चयन उपजिलाधिकारी के रूप में किया जाना था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?