महाराष्ट्र चुनाव से पहले कैश कांड में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) महासचिव विनोद तावड़े ( Vinod Tawde ) ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा। तावड़े ने कहा कि भाजपा और मुझे बदनाम करने के लिए इन नेताओं ने झूठे आरोप लगाए। इन्होंने कि मैंने 5 करोड़ रुपए जनता में बांटे।
मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे बांटने का आरोप को लेकर भाजपा नेता विनोद तावड़े ( Vinod Tawde )ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सुप्रिया श्रीनेत को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में तावड़े के हवाले से कहा गया है कि ये तीनों नेता उनसे 24 घंटे के भीतर माफी मांगे नहीं तो उन्हें 100 करोड़ रुपये के मानहानि के दावे का सामना करना पड़ेगा। इस नोटिस को लेकर खुद भाजपा नेता विनोद तावड़े ने जानकारी दी है।
नोटिस में तावड़े ( Vinod Tawde ) ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे, निराधार और गलत इरादे से लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह नकदी के बदले वोट विवाद में उनके खिलाफ दिए गए बयानों के लिए इन तीनों नेताओं से माफी मांगने की मांग करते हैं। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो वह उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही करने के लिए मजबूर होंगे। भाजपा नेता ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी कानूनी नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर झूठ फैलाने और अपनी निम्न-स्तरीय राजनीति से देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से कुछ घंटे पहले ही मंगलवार को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने विनोद तावड़े पर विरार के होटल में पांच करोड़ रुपये बांटने का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के साथ ही शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने उनके खिलाफ आरोपों और बयानों की बौछार कर दी थी।
भाजपा नेता तावड़े ने कहा कि पिछले 40 साल से मैं राजनीति में हूं और मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। कांग्रेस नेता मीडिया और लोगों के बीच झूठ बोल रहे हैं।
राहुल के पोस्ट का तावड़े ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि आप नालासोपारा आएं, होटल का सीसीटीवी फुटेज देखें। वहां हुई चुनाव आयोग की पूरी कार्यवाही देखें। यह साबित करें कि किस प्रकार से पैसा आया।
कांग्रेस का एक ही काम है झूठ फैलाना!
नालासोपारा वाले झूठे मामले में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गाँधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने इस मामले में झूठ फैलाकर मेरी और भारतीय जनता पार्टी की छवि को नुकसान… pic.twitter.com/ZO75yKSx8m
— Vinod Tawde (@TawdeVinod) November 22, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत