उत्तर प्रदेश उपचुनाव ( Uttar Pradesh by-elections)की 9 सीटों पर नतीजे आ गए हैं। 7 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने जीता है। जबकि दो सीट सीसामऊ और करहल में सपा ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में भाजपा ने सपा से 2 सीटें छीनी हैं।
चौंकाने वाला उलटफेर मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर हुआ। 60% मुस्लिम वोटर्स वाली इस सीट पर सपा की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने यहां 1.43 लाख वोटों से जीत हासिल की। यह इस चुनाव की सबसे बड़ी जीत है। 31 साल बाद इस सीट पर भाजपा की एकतरफा जीत हुई है।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव ( Uttar Pradesh by-elections)के नतीजे सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा कार्यालय पहुंचे। सीएम योगी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद हैं। जीत से खुश कार्यकर्ता कार्यालय में जश्न मना रहे हैं मुख्यमंत्री ने दोहराया- बंटेंगे तो कटेंगे। कुंदरकी में राष्ट्रवाद की विजय है। हर व्यक्ति को अपने जड़ और मूल की याद आती है। मुझे लगता है कि जो भूले भटके रहे होंगे, उन सबमें किसी को अपना गोत्र याद आया होगा, किसी को अपनी जाति याद आई होगी।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता को अटूट विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में उनकी नीतियां और उनके निर्णय देश और समाज के लिए अनुकूल हैं। सीएम योगी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया। पीएम मोदी ने सुरक्षा, सुशासन का समन्वय दिया।
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 32वें राउंड की गिनती के बाद ऐतिहासिक जीत हासिल की। रामवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को हराकर कुंदरकी सीट पर विजय प्राप्त की। रामवीर सिंह ने 168526 वोट हासिल किए जबकि रिजवान को केवल 25334 वोट मिले। रामवीर ने सपा के उम्मीदवार को 163192 वोटों से हराया। कुल 219783 वोटों की गिनती के बाद भाजपा के रामवीर सिंह कुंदरकी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के प्रतीक बन गए। इस उपचुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत का एहसास कराते हुए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मील का पत्थर स्थापित किया है।
मीरापुर उपचुनाव में रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है। मिथिलेश पाल को कुल 84304 वोट मिले हैं। उन्होंने 30796 वोटों के अंतर से सपा की सुंबुल राणा को मात दी है। सुंबुल को कुल 53508 वोट मिले हैं।
कटेहरी उपचुनाव में भाजपा के धर्मराज ने करीब 30 हजार मतों से जीत हासिल की है। धर्मराज निषाद को करीब 101751 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा की शोभावती वर्मा रहीं।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव( Uttar Pradesh by-elections)में मिली करारी हार के बाद अखिलेश यादव ने X पर लिखा- अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बांधे मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष। इधर, कानपुर की सीसामऊ सीट सपा ने जीती है। इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद सपा ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को सीसामऊ से उतारा था। नसीम सोलंकी दरगाह गईं तो मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। करीब 8500 वोटों से जीत मिलने पर उन्होंने कहा- सबसे पहले पति इरफान से मिलने जेल जाऊंगी।
इसलिए हम कह रहे हैं…
‘बंटेंगे तो कटेंगे’, ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे’… pic.twitter.com/YfkqW9jwzt
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 23, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?