मेरठ ( Meerut) के कैपिटल अस्पताल में गुरुवार को अचानक लिफ्ट का बैंड टूट गया। इससे लिफ्ट टूट कर जमीन पर गिर गई। इससे लिफ्ट में सवार प्रसूता की गर्दन फंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लिफ्ट में महिला समेत 4 लोग सवार थे।
हापुड़ चुंगी पर कैपिटल हॉस्पिटल में हादसे की जानकारी मिलते ही तीमारदार लिफ्ट के पास आ गए। वे लोग बचाओ…बचाओ चिल्लाने लगे। इसके बाद अस्पताल की टेक्निकल भी मौके पर आ गई। थोड़ी देर में लिफ्ट को तीमारदारों ने घेर लिया। महिला के परिजनों और अन्य तीमारदारों ने अस्पताल के शीशे तोड़ डाले। बेड तोड़ दिया। पूरे अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
मेरठ ( Meerut) सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया- हम लोग CCTV चेक कर रहे हैं। जो भी सच होगा, सामने आएगा। फिलहाल, अस्पताल से सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
हादसा गुरुवार शाम करीब 5.44 बजे हुआ। कैपिटल हॉस्पिटल की लिफ्ट से प्रसूता को नीचे ले जाया जा रहा था। लिफ्ट में उसके साथ एक डॉक्टर और दो अन्य मरीज भी थे। जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर के लिए नीचे जाने लगी, उसका बैंड टूट गया। पलक झपकते ही लिफ्ट नीचे आकर गिर गई। प्रसूता की गर्दन लिफ्ट में ही फंस गई और उसकी तुरंत मौत हो गई। महिला के साथ मौजूद 3 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
उधर, जैसे ही प्रसूता की मौत की खबर मिली, अस्पताल का स्टाफ और संचालक भाग निकला। इसके बाद तीमारदारों ने पूरे अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मशीनें इधर-उधर फेंक दीं। ग्लूकोज की बोतलें फेंक दीं। यहां तक कि अस्पताल के गार्ड भी भाग निकले।
हालात ऐसे हो गए कि लोग भर्ती मरीजों को लेकर बाहर की तरफ भागने लगे। देखते ही देखते पूरा अस्पताल खाली हो गया। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं रुका। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में कुल 13 मरीज भर्ती थे। एक प्रसूता की आज ही डिलीवरी होनी थी। लिफ्ट में हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। हंगामे के बाद सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अस्पताल का पूरा स्टाफ भाग गया है। हमने बाहर से चैनल लॉक कर दिया है।
मेरठ ( Meerut) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि लिफ्ट ओवरलोड थी। शायद इसी वजह से हादसा हुआ। बाकी जांच की जाएगी कि हर साल मेंटेनेंस की होता था या नहीं। CCTV देखा जा रहा है। अस्पताल का स्टाफ या तीमारदार, जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?