उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। योगी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे एवं अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।
पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।
श्री @Dev_Fadnavis जी को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हृदयतल से बधाई एवं शुभकामनाएं!
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके कुशल नेतृत्व में ‘विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र’ की संकल्पना की सिद्धि के…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 5, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?