उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज(Prayagraj )अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतुल प्रताप सिंह की गिरफ्तारी न होने के विरोध में म्योहाल चौराहे वकीलों ने प्रदर्शन किया। अधिवक्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला रोककर पत्रक देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी भी की। वकीलों के प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर ने जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर वकीलों का गुस्सा शांत कराया।
प्रयागराज(Prayagraj ) के अधिवक्ताओं ने एक दिन पहले मुख्यमंत्री के घेराव का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी में लगे मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर एवं डीएम अधिवक्ताओं को शांत कराने पहुंचे हैं।अधिवक्ताओं का आक्रोश चरम पर है। अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला के मुख्य हत्यारोपित की गिरफ्तारी न होने के चलते वकीलों में काफी दिनों से रोष है।
बता दें कि लगभग पंद्रह दिन पहले अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की हत्या मामले में कमिश्नर के आश्वासन के बावजूद मुख्य आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर अधिवक्ताओं की तरफ से पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के आगमन के ऐन वक्त यह प्रदर्शन प्रशासन के लिए भारी पड़ सकता है।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर प्रयागराज(Prayagraj ) पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरने के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता मेयो हाल स्थित महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंच गए। इसी रास्ते से सीएम योगी का काफिला गुजरने के चलते पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिवक्ता अखिलेश शुक्ला की हत्या के कई दिनों बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। अधिवक्ता मुख्यमंत्री का काफिला रोककर पत्रक देने की मांग पर अड़े थे। पुलिस कमिश्नर ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?