उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra ) के थाना ताजगंज क्षेत्र में शादी के 13वें दिन नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुरालवाले शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा किया और दहेज में पांच लाख रुपए और कार न देने पर मार डालने का आरोप लगाया।
पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है।विवाहिता के परिजन ने चाकू से गोदकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत पर कार्रवाई में जुटी है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) के रसूलपुर की रहने वाली प्रियंका की शादी 24 नवंबर को ताजनगरी फेस टू के रोहित पुत्र अर्जुन के साथ हुई थी। पिता अमर सिंह ने बताया कि प्रियंका पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी बीटीसी की पढ़ाई कर चुकी थी। रोहित नोएडा में एक जेनरेटर फैक्ट्री में नौकरी करता है।
पिता ने कहा कि किसी धारदार हथियार से मेरी बेटी को मारा है। बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे दामाद रोहित ने मेरे एक रिश्तेदार को फोन किया। उसने कहा, कि प्रियंका की मौत हो गई। बताया कि वह एसएन मेडिकल कॉलेज में है। इसके बाद रिश्तेदार ने मुझे फोन कर घटना की जानकारी दी।
प्रियंका की मौत की खबर सुनते ही हम सभी लोग आगरा ( Agra ) के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर पर मुझे बेटी का शव पड़ा मिला। ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो चुके थे। बेटी के पेट से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे।
आगरा में शादी के 13 दिन बाद ही विवाहिता की दहेज को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बेटी के घर वालों ने सोचा भी नहीं था कि जिस घर में 12 दिन पहले उसकी डोली भेजी थी, वहां से उसकी अर्थी उठेगी। उसके साथ इस तरह से हैवानियत की जाएगी।
आगरा ( Agra ) के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पति, ससुर,देवर और नंद को नामजद किया गया है।
प्रियंका की बड़ी बहन मंजू ने बताया कि ‘ जब हम लोग एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां पर बहन का शव शॉल में लिपटा हुआ था। शरीर पर केवल खून से सना पेटीकोट था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। शरीर पर जगह-जगह काटने के निशान थे। बहन की नई शादी हुई थी इसके बाद भी उसके पैर के बिछुए, नाक की नथ और कान के झुमके समेत अन्य गहने गायब थे। बहन नग्न अवस्था में थी तो आधी रात को उसके लिए कपडे़ खरीदकर लाए और पहनाए।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?