पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के विभिन्न हिस्सों में बांग्लादेश (Bangladesh ) में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ढाकाई जामदानी साड़ियों में आग लगा दी । कोलकाता, कांथी, काकद्वीप, संदेशकाली और पुरुलिया में हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से आयोजित रैलियों में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इन प्रदर्शनों में लोगों ने हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की तत्काल रिहाई की भी मांग की।एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम बांग्लादेश (Bangladesh )में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाए जाने और भारत विरोधी नफरत फैलाने वाले बयानों की कड़ी निंदा करते हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। इसलिए, इन साड़ियों को जलाकर हम बांग्लादेशी उत्पादो का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। दूसरे प्रदर्शनकारी ने कहा, यह कैसा बांग्लादेश है? जो लोग 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में लड़े थे, अब वे अपनी ऐतिहासिक धरोहर को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।
कांथी में आयोजित विरोधी रैली का नेतृत्व राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari) ने किया। उन्होंने कहा, बांग्लादेश (Bangladesh )की कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ सभी सनातनी एकजुट हैं। उन्होंने कहा, 1971 में बांग्लादेश के स्वाधीनता संग्राम में 30 हजार से अधिक भारतीयों की शहादत को अब वहां के कट्टरपंथी भूल गए हैं। आज की रैली सीमा पार के तत्वों के लिए एक चेतावनी है कि वे इस प्रकार की नफरत फैलाने वाली बयानबाजी बंद करें। अधिकारी ने कहा, अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल और संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार उचित कदम उठाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?