उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit ) जिले में स्थित पूरनपुर नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) में घरेलू कलह से परेशान इकलौते पुत्र ने लोहे की रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। जुर्म कबूल कर आत्मसमर्पण कर दिया।
पीलीभीत (Pilibhit ) के मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी शिशु लाल यादव (54) का अपने पुत्र रवि यादव से रविवार दोपहर 11 बजे से झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर पुत्र ने शाम करीब 4:30 बजे घर की छत पर अपने पिता की सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। शोर-शराबा होने पर पास-पड़ोसी भी छतों पर जमा हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
करीब पांच बजे हत्यारोपी पुत्र खुद ही थाने पहुंच गया। पिता की हत्या करने की बात पुलिस को बताई,बोला – “साहब मैंने अपने बाप को मार डाला, छत पर पड़ी है लाश” । सुनकर पुलिस में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर क्राइम गजेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पास-पड़ोसियों से घटना की जानकारी जुटाई। मृतक के बड़े भाई सुरेश से भी जानकारी ली। सीओ विशाल चौधरी ने भी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले हत्यारोपी रवि यादव से पूछताछ कर रही है।
घटना पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के रहने वाले शिशुपाल ( 54)पुत्र गेंदनलाल मजदूरी करते थे। उनका पुत्र रवि नगर की एक एजेंसी पर काम करता है। रविवार शाम पिता-पुत्र और पुत्रवधू रूबी घर पर थे। इस दौरान किसी बात को लेकर शिशुपाल का अपने पुत्र रवि से विवाद हो गया। दोनों में गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। झगड़ते हुए दोनों घर की छत पर पहुंच गए। इस बीच रवि ने लोहे की रॉड उठाकर पिता के सिर में वार कर दिया। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पिता के मरते ही आरोपी पुत्र मौके से भाग गया।
पीलीभीत (Pilibhit ) के एएसपी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की रॉड से वार करके हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है।
थाना पूरनपुर क्षेत्रान्तर्गत पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या कारित किये जाने की घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण व कार्यवाही के संबंध में CO पूरनपुर @pilibhitpolice की बाइट। pic.twitter.com/lWFGGFKe13
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) December 8, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?