राजस्थान ( Rajasthan ) के राजसमंद( Rajsamand ) जिले में स्कूली बच्चों की बस पलट गई। हादसे में 3 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेडमास्टर समेत 17 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में कुल 67 लोग सवार थे। इनमें 62 बच्चे, 6 टीचर और एक ड्राइवर था। जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब आमेट के महात्मा गांधी स्कूल के स्टूडेंट्स पिकनिक के लिए देसूरी (पाली) स्थित परशुराम महादेव मंदिर जा रहे थे।
हेडमास्टर और 15 बच्चों का राजसमंद ( Rajsamand )के आरके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक बच्चे को उदयपुर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां से उसे परिजन निजी हॉस्पिटल ले गए। वहीं, 37 बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, बस चारभुजा (राजसमंद) से देसूरी (पाली) की ओर जा रही थी।
इसमें राछिया आमेट, ( Rajsamand )) के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे थे। बच्चे पाली के परशुराम महादेव मंदिर दर्शन और पिकनिक के लिए जा रहे थे। वे सुबह 8 बजे स्कूल से निकले थे। पंजाब मोड़ घाटी पर बस बेकाबू होकर पलट गई।
गुस्साए परिजनों ने दोपहर में चारभुजा सीएचसी के बाहर चारभुजा-राजसमंद रोड को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद वे रास्ते से हटे। शाम को पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों छात्राओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए।पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?