लखनऊ ( Lucknow) के इंडियन ओवरसीज बैंक(Indian Overseas Bank) के 42 लॉकर काटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों का एनकाउंटर 4 घंटे के अंदर किया। पहला एनकाउंटर लखनऊ में रात साढ़े 12 बजे हुआ। दूसरा लखनऊ से 350 किमी दूर गाजीपुर के गहमर में मंगलवार तड़के साढ़े 4 बजे हुआ।
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक(Indian Overseas Bank) लूट में फरार सोबिंद कुमार को लखनऊ में, जबकि सन्नी दयाल को गाजीपुर में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों को जब घेरा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को दो-दो गोली लगी। दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बिहार के रहने वाले थे।
शनिवार रात लखनऊ के चिनहट में इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार काटकर लुटेरे 42 लॉकर से गहने लूट ले गए थे। राजधानी में हुई इस घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।घटना में 7 बदमाश शामिल थे, इनमें 6 बिहार के और एक सीतापुर का है। 2 मारे जा चुके हैं। 3 गिरफ्तार हैं।
मास्टरमाइंड विपिन वर्मा मूल रूप से सीतापुर के चुरुवा का रहने वाला है। लखनऊ के तकरोही में किराए का मकान लेकर रह रहा था। विपिन की उम्र 22 साल बताई जा रही है। वहीं विपिन का दूसरा साथी मिथुन भी फरार है। मिथुन (28) बिहार के लखीसराय के जानकीडीह का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया- लखनऊ में सोमवार रात साढ़े 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिहार के असरगंज के रहने वाले सोबिंद कुमार को लौलाई के जलसेतु पर घेर लिया। पुलिस को देखते ही सोबिंद ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर और पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही गिर गया। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोबिंद के खिलाफ 6 से अधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने सोबिंद के पास से पिस्टल, कारतूस, कार, जेवर बरामद किए। हालांकि, कितना जेवर बरामद हुआ। पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
गाजीपुर ( Ghazipur ) जिले के एसपी इरज राजा ने बताया- गहमर इलाके में पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। इंडियन ओवरसीज बैंक(Indian Overseas Bank) लूट में फरार सनी दयाल अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश करते हुए बिहार बॉर्डर की ओर भागने लगा।
पुलिस टीम ने पीछा किया। कुतुबपुर इलाके में मुठभेड़ हुई। इसमें सन्नी को गोली लग गई। उसे CHC भदौरा ले जाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सन्नी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस ने बताया कि सन्नी दयाल के पास से एक पिस्टल, छह खाली कारतूस, सोने के जेवर और 3.55 लाख रुपए बरामद हुए। सन्नी दयाल बिहार के मुंगेर का रहने वाला था।
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक(Indian Overseas Bank) में लॉकर काटने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बदमाश हुडी पहनकर अंदर घुसे। बार-बार सीसीटीवी की ओर देख रहे थे। फुटेज में तीन बदमाश बैंक के अंदर दिख रहे हैं।
एक बदमाश के हाथ में बैग है, जबकि दूसरे के हाथ में रस्सी और मोबाइल दिख रहा है। वहीं तीसरा बदमाश लॉकर काटता दिख रहा है। फुटेज रविवार तड़के 4.36 बजे का है। सीसीटीवी में टाइमिंग भी दिख रही है।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?