जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुंछ ( Poonch ) जिले के मेंढर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई, जबकि कई जवानों के घायल होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और घायल कर्मियों को चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है। यह घटना LoC के पास के हुई है जो कि पुलिस पोस्ट मानकोट और थाना मेंढर के अंतर्गत आता है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ ( Poonch )जिले में मंगलवार शाम भारतीय सेना (Indian Army ) की वैन 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई। वहीं, 10 घायल हैं। 4 की हालत गंभीर है। 3 लापता जवानों की तलाश जारी है।
सभी जवान शाम को नियंत्रण रेखा (LOC) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलनोई इलाके में घोड़ा पोस्ट के पास ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई। सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। घायल जवानों को आसपास के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
बचाव दल ने पांच शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन करीब 300-350 फीट गहरी खाई में गिर गया। सेना द्वारा बचाव और राहत अभियान जारी है, घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए निकटतम चिकित्सा सुविधाओं में ले जाया जा रहा है।
लद्दाख में 19 अगस्त को सेना की एक गाड़ी 60 फीट खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की मौत हो गई थी। सेना के काफिले में पांच गाड़ियां शामिल थीं। जिसमें 34 जवान सवार थे। इस हादसे में एक जवान घायल भी हुआ।
All ranks of #WhiteKnightCorps extend their deepest condolences on the tragic loss of five brave soldiers in a vehicle accident during operational duty in the #Poonch sector.
Rescue operations are ongoing, and the injured personnel are receiving medical care.@adgpi…
— White Knight Corps (@Whiteknight_IA) December 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?