देश के कई राज्यों के राज्यपालों (Governors) में बदलाव किया गया है। बिहार (Bihar ), ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu ) ने ओडिशा के राज्यपाल (Governor)पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है।
इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अब बिहार का राज्यपाल(Governor) नियुक्त किया गया है।उनकी जगह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अरलेकर को केरल भेजा गया है।
पूर्व सेना प्रमुख जनरल विजय कुमार सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल (Governor)नियुक्त किया गया है। बता दें कि जनरल वीके सिंह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि, साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया था।
पिछले डेढ़ साल से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को सौंपी गई है।पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव के रूप में कार्य किया है। अपनी सेवाओं के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और उन्हें प्रशासनिक सुधारों में उनका योगदान और दक्षता के लिए पहचाना जाता है। उनका करियर मुख्य रूप से गृह मंत्रालय से जुड़ा रहा और उनके अनुभव के कारण उन्हें कई बार सेवा विस्तार मिला।
ओडिशा के राज्यपाल (Governor)रघुवर दास का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है, उनकी जगह मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंबमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?