उत्तराखंड ( Uttarakhand) के नैनीताल ( Nainital ) में बुधवार दोपहर यात्रियों से भरी बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग घायल हैं।मरने वालों में एक बच्चा, दो महिला और एक पुरुष हैं। सभी 21 घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ड्राइवर समेत 12 की हालत गंभीर है। बस में ड्राइवर समेत 25 लोग सवार थे।
कुमाऊं मंडल के नैनीताल ( Nainital ) के भीमताल में अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 25 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।
बताया जा रहा है कि कार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया।
एसपी सिटी, नैनीताल ( Nainital ) डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि भीमताल से 500 मीटर आगे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार 21 लोग घायल हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।
हादसे के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami ) ने X पर लिखा- भीमताल के पास बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का सूचना दुःखद है। स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य के आदेश दिए गए हैं। बाबा केदारनाथ से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी साल 4 नवंबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी बड़ा बस हादसा हुआ था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी। एक प्राइवेट बस अल्मोड़ा के मार्चुला के पास खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 36 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी के निर्देश पर भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों और घायलों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार के बीच राहत राशि… pic.twitter.com/VV9kXMBHvQ
— Office Of Pushkar Singh Dhami (@OfficeofDhami) December 25, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?